Munsiyari best mountain destination पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी की सैर पर जाने के लिए मार्च से जून और मध्य सितंबर से अक्टूबर तक का समय बेस्ट है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Munsiyari got the best mountain destination award
पिथौरागढ़: हिमालय की गोद में बसा मुनस्यारी हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। जो लोग भीड़भाड़ से दूर शांति के कुछ पल प्रकृति संग बिताना चाहते हैं, मुनस्यारी उनकी पसंदीदा जगह है।
Munsiyari got best mountain destination award
उत्तराखंड के इस खूबसूरत क्षेत्र ने हाल में टूरिज्म सर्वे अवॉर्ड में बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का अवॉर्ड जीता है। पूरे प्रदेश के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी की सैर पर जाने के लिए मार्च से जून और मध्य सितंबर से अक्टूबर तक का समय बेस्ट है। आप काठगोदाम या हल्द्वानी से टैक्सी कर सकते हैं। मुनस्यारी की यात्रा रोमांच और चुनौती से भरी है। यहां मौसम कब बदल जाए, पता नहीं रहता है। इसलिए सावधानी बरतना भी जरूरी है। मुनस्यारी में नन्दा देवी मंदिर, आदिवासी विरासत संग्राहलय, बिरथी वाटरफॉल और महेश्वरी कुंड समेत तमाम जगहों पर जाकर सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। अब तो मुनस्यारी बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का खिताब भी पा चुका है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह सम्मान पर्यटन के प्रति राज्य सरकार की दूरगामी सोच और उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाने में जुटे हर जन को समर्पित है। नई दिल्ली में हुए पर्यटन शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव और चारधाम यात्रा देश में पर्यटन उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए सरकार पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी। आगामी योग महोत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक से सात मार्च तक ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के प्रसिद्ध योग संस्थानों ईशा फाउंडेशन, आर्ट आफ लिविंग, कृष्णामाचारी योग मंदिरम, कैवल्यधाम, शिवानंद आश्रम के योगाचार्य भाग लेंगे। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब तक करीब एक लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।