Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर जिले में एक ही दिन करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं ने दो परिवारों को उजाड़ कर रख दिया है।
करंट लगने से गर्भवती महिला व सातवीं की छात्रा की मौत हो गई। महिला नौ माह के गर्भ से थी। उनकी मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा है। बता दें कि गर्भवती महिला को जब करंट लगा उस दौरान वह खेत में थी तो वहीं सातवीं कक्षा की छात्रा घर में बिजली मोटर के तार की चपेट में आई। दरअसल जादोपुर मोहनपुर गांव निवासी रामजीत राणा रविवार को घर को पास गेहूं की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान उसकी 28 वर्षीय पत्नी रिंकी खेत की ओर आई। खेत के किनारे पानी की मोटर के लिए लगे बिजली के तारों की चपेट में आकर रिंकी बुरी तरह झुलसकर गई। आगे पढ़िए
चीख-पुकार सुन रामजीत समेत स्वजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आननफानन में उसे उप जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रिंकी नौ माह की गर्भवती थी। वहीं दूसरी घटना चारुबेटा गांव में घटित हुई, जहां मोहित की 14 वर्षीय पुत्री आरती रविवार को घर में काम कर रही थी। इसी बीच बिजली की मोटर में अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर आरती अचेत होकर मौके पर गिर गई। स्वजन उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद छात्रा मृत घोषित कर दिया। मृतक स्कूल में सातवीं की छात्रा थी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के बीच में कोहराम मच गया है।