Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग का एमएल पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चे सैनिक स्कूल और नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा में टॉप पर रहते हैं।
इस बार एमएल पब्लिक स्कूल नाला, गुप्तकाशी के छह छात्रों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें से एक छात्र सौम्यादित्य गैरोला का चयन कक्षा-9 में हुआ है। जबकि तनिष्क पंवार, शुभम सैनी, शिवम सैनी, शुभम गैरोला और सार्थक गोस्वामी ने कक्षा 6 में प्रवेश प्राप्त करने में सफलता पाई है। पिछले सत्र में भी स्कूल में पढ़ने वाले 3 छात्र सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल रहे थे। यहां पढ़ने वाले बच्चे नवोदय विद्यालय के लिए भी चुने गए हैं। आगे पढ़िए
स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप सेमवाल ने बताया कि अभी तक कुल मिलाकर 39 छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हो चुका है, जो कि जनपद में पहले स्थान पर है। यह सभी शिक्षक साथियों एवं अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सैनिक स्कूल के लिए चुने गए छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सैनिक स्कूल में एंट्री के लिए हर साल हजारों बच्चे परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही बच्चों को मिल पाती है। इस मायने में उत्तराखंड के एमएल पब्लिक स्कूल की उपलब्धि बेहद अहम है। यहां के बच्चे हर साल आर्मी स्कूल और नवोदय स्कूलों में प्रवेश पाकर स्कूल और जिले का मान बढ़ा रहे हैं।