उत्तराखंड में नृशंस हत्याकांड: निर्दयी बेटे ने अपने रिटायर्ड फौजी पिता को बेरहमी से मार डाला

नशे में धुत कलयुगी बेटे ने चाकू घोंपकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
udham singh nagar diwan giri murder: Son killed father in Uttarakhand Udham Singh Nagar
Image: Son killed father in Uttarakhand Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: नशे की लत परिवार को तबाह कर देती है। रुद्रपुर के पंतनगर में यही हुआ।

Son killed father in Udham Singh Nagar

यहां नशे में धुत कलयुगी बेटे ने चाकू घोंपकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शांतिपुरी नंबर-1 क्षेत्र की है। जहां पुलिस को एक युवक द्वारा पिता की हत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि परिजनों ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। जिस शख्स की हत्या की गई वह आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर था। मृतक के छोटे बेटे ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी भजमन गिरि को शराब की लत है। वो रोज शराब पीकर घर आता था, और परिजनों से लड़ता था। आगे पढ़िए

बीती रात भी भजमन गिरि ने शराब पीकर घर में झगड़ा किया। इस दौरान पिता दीवान गिरि बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे तो भजमन गिरि ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लतपथ दीवान गिरि वहीं गिर पड़े। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद छोटे बेटे अंकित ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भजमन गिरि को गिरफ्तार कर लिया। बेटे के हाथों मारे गए दीवान गिरि आर्मी में सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे। दीवान गिरि को ये तो पता था कि बेटा भजमन गिरि शराब का लती है, लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन उनके खून का प्यासा बन जाएगा। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।