Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: होली का पर्व बस कुछ ही दिन दूर है और होली को लेकर लोगों के बीच में उत्साह भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। मगर इस उत्साह के बीच हुडदंग मचाने वालों की भी कमी नहीं है।
होली के दिन कई असामाजिक तत्व सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीते हैं नशे करते हैं और बाकी लोगों को असहज महसूस करवाते हैं जिससे ना केवल आसपास का माहौल खराब होता है बल्कि होली का असली मतलब कहीं गुम हो जाता है। उत्तराखंड के कई पर्यटक स्थलों पर भी होली के दिन हुड़दंग मचाने वाले पहुंच जाते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम दारु पीते हैं नशा करते हैं और जोर जोर से चीख चिल्लाकर लोगों को असहज महसूस कराते हैं। ऐसे ही लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है और अलर्ट मोड पर ड्यूटी कर रही है। आगे पढ़िए
पुलिस विभाग ने यह निर्णय लिया है कि होली के दिन उत्तराखंड में शांतिपूर्ण माहौल बनाने की व्यवस्था की जाएगी और होली के अवसर पर नैनीताल और रामनगर में बाहरी व्यक्ति के एंट्री पर पुलिस ने आखिरकार रोक लगा दी है। जी हां, होली के दिन उत्तराखंड में शांतिपूर्ण माहौल रहे और लोग खुली बिना किसी हिचकिचाहट और असहजता से होली मना सकें, इसीलिए पुलिस ने रामनगर और नैनीताल में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि- सभी से अपील है कि होली शांतिपूर्वक मनाएं। बिना किसी अप्रिय घटना के होली संपन्न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट है। एहतियातन बीते वर्षों की तरह नैनीताल, रामनगर में होली पर बाहरी लोगों क एंट्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।