Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के यूएसनगर में बेशर्मी की हद पार तब हो गई जब एएसआइ ने पुलिस लाइन में घर के पास बीच सड़क पर पार्क कार को हटाने के लिए कह दिया।
आरोप है कि एक महिला दरोगा के पति और पिता ने बेरहमी से उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक पुलिस लाइन में रविवार शाम को एक महिला उप निरीक्षक के पति की कार पार्क थी। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात एएसआइ राम सिंह अपने घर जा रहे थे। उन्होंने घर के पास सड़क पर पार्क कार को देखकर गाड़ी के मालिक के संबंध में पूछा। साथ ही उनसे कार हटाने को कहा। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर महिला दरोगा के पति तथा पिता की एएसआइ राम सिंह से विवाद हो गया, और दोनों ने एएसआइ की पिटाई कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। यह देख पुलिस लाइन में रहने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।