उत्तराखंड में जिंदगी की जंग लड़ रहा है Youngest child born in India, बच्चे के लिए प्रार्थना करें

उत्तराखंड: सिर्फ 21 हफ्ते 5 दिन में हुई बच्चे की डिलीवरी, काशीपुर में चल रहा है इलाज…प्रार्थना कीजिए कि वो सलामत रहे।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Youngest child born in India news: Youngest child born in India admitted in kashipur uttarakhand
Image: Youngest child born in India admitted in kashipur uttarakhand

उधमसिंह नगर: भारत में जिस बच्चे ने सबसे कम समयावधि में जन्म लिया है, उसका इलाज काशीपुर में चल रहा है।

Youngest child born in India

ये बच्चा अपनी मां के गर्भ में सिर्फ 21 हफ्ते 5 दिन रहा और उसके बाद जन्म ले लिया। अब डॉक्टरों के सामने इस बच्चे की जिंदगी को बचाना एक चुनौती साबित हो रहा है। बच्चे को इलाज के लिए काशीपुर लाया गया है। काशीपुर के सहोता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चे को एडमिट किया गया है। डॉक्टर्स के सामने देश में सबसे कम समय में जन्म लेने वाले बच्चे को बचाने की चुनौती है। आपको बता दें कि गूगल के मुताबिक देश के सबसे कम समयावधि में जन्म लेने वाले बच्चे की समयावधि 24 सप्ताह है। आगे पढ़िए

इस तरह देखें, तो जिस बच्चे का इलाज काशीपुर में चल रहा है, ये बच्चा देश का सबसे कम समयावधि में जन्मा बच्चा है। बच्चे को बीते रोज उत्तर प्रदेश के रामपुर से लाया गया है। बच्चे का वजन 400 ग्राम और लंबाई 27 सेंटीमीटर है। सहोता स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रवि सहोता के मुताबिक ज्यादातक केस में कम समयावधि में जन्मे शिशुओं का जीवित बच पाने का औसत 10 प्रतिशत से कम रहता है। शिशु की किडनी, फेफड़े, दिल अपरिपक्व हैं। सबसे बड़ा खकतरा वैक्टीरियल संक्रमण का है। बच्चे को सांस फूलने की समस्या बार बार आ रही है। इन संक्रमणों से इस बच्चे को बचा लिया तो बच्चे को बचाने में कामयाबी मिल जाएगी। साथ ही इस बच्चे को बचाने के लिए 90 से 95 दिन तक एनआईसीयू में रखना होगा.