शादी-ब्याह के लिए सरकारी नौकरी वाले दूल्हे की डिमांड और भर्ती घोटाले पर कटाक्ष करता ये गीत सोशल मीडिया में टॉप पर बना हुआ है। देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: latest new garhwali song patwari 2
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के चलते बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
New garhwali song patwari 2
युवा सालों-साल भर्ती की तैयारी करते हैं, जैसे-तैसे परीक्षा देने भी पहुंचते हैं, लेकिन पेपर खत्म होने के बाद पता चलता है कि पेपर लीक हो गया, भर्ती रद्द हो गई। ऐसे में दिल पर जो गुजरती है, उस दर्द को सिर्फ एक बेरोजगार ही महसूस कर सकता है। बेरोजगार युवाओं के इसी दर्द को गायक रोहित चौहान और राज टाइगर ने गीत में पिरोकर ‘पटवारी-2’ बनाया है। गायक रोहित चौहान के दूसरे गीतों की तरह ‘पटवारी-2’ को भी युवा खूब पसंद कर रहे हैं। गीत के माध्यम से भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक की घटनाओं पर कटाक्ष किया गया है। देहरादून में प्रदर्शनकारी बेरोजगारों पर पुलिस ने किस तरह लाठियां बरसाईं वो भी दिखाया गया है। आगे देखिए वीडियो
पटवारी-2 के वीडियो का डायरेक्शन राज टाइगर ने किया है, प्रोड्यूसर कमल जोशी हैं। कलाकारों में वरुण रावत, सिड रतूड़ी और आरती टम्टा का काम अच्छा है। लिरिक्स कंपोजिशन का जिम्मा राज टाइगर ने संभाला है, जबकि म्यूजिक मंगोली साहब का है। शादी-ब्याह के लिए सरकारी नौकरी वाले दूल्हे की डिमांड और भर्ती घोटाले पर कटाक्ष करता ये गीत सोशल मीडिया में टॉप पर बना हुआ है। अगर आप अब तक ये गीत नहीं देख पाएं हैं तो जरूर देखें। आगे देखें उत्तराखंडी गीत पटवारी-2 का वीडियो