रुद्रप्रयाग में गुलदार के बाद अब खूंखार भालू की दहशत, घास लेने गई महिला की हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग: घास काटने गई महिला के ऊपर भालू ने किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Rudraprayag Kolli village bear woman attack: Bear attacks woman in Rudraprayag
Image: Bear attacks woman in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले की बच्छणस्यू पट्टी के कोल्ली गांव में एक भालू के हमले ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है।

Bear attack on woman in Rudraprayag

यहां पर घास लेने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला का उपचार बेस चिकित्सालय श्रीकोट मे चल रहा है। बता दें कि महिला की चीख पुकार सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू वापस जंगलों में भाग गया। अगर ग्रामीण समय तक नहीं पहुंचते तो बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में भालू के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। रुद्रप्रयाग जिले कोल्ली गांव निवासी विनीता पत्नी प्रवीन रावत देवी आज सुबह जंगल मे घास लेने गई थीम दोपहर के समय जब वह घास निकाल रही थी, तभी भालू ने उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी तरह भालू के साथ संघर्ष कर खुद की जान बचाई। तब तक शोर सुनकर वहां अन्य पहुंच गए। इसके बाद बुरी तरह घायल विनीता को घर लाया गया। जिसके बाद उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।