Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: अपने खूबसूरत तालों के लिए मशहूर नैनीताल अक्सर यहां होने वाले हंगामों के लिए भी खूब चर्चा में रहता है। बीते दिनों ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें पर्यटक आपस में लड़ते नजर आए।
बीती शाम यहां एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बंदायू से आए कुछ पर्यटकों की कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद आरोपी कार सवार भागने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मारपीट शुरू होते ही मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना मल्लीताल के रिक्शा स्टैंड पुलिस चौकी के पास की है। जहां स्थानीय लोगों ने कार सवार पर्यटकों को पीट दिया।
बताया जा रहा है कि क्रेटा कार में सवार लोग बदायूं से नैनीताल घूमने आए थे। रास्ते से गुजरते वक्त इन्होंने 25 वर्षीय बॉबी शाह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और वहां से कार भगा दी। बाद में लोगों ने थोड़ी दूरी पर आरोपियों को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई। डरा हुआ कार चालक व उसके साथी लोगों से माफी मांगने लगे, लेकिन इसके बावजूद कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आए। खबर लिखे जाने तक आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। बता दें कि नैनीताल में पर्यटकों के हंगामे की खबरें अक्सर सुनाई देती हैं। इन घटनाओं की वजह से शहर की छवि खराब हो रही है।