Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से आज की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता पाए जाने पर देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर द्वारा दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।
इसके अलावा 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च की देर रात को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। यह पुलिसकर्मी अपर उप निरीक्षक खंजन लाल, यातायात पुलिस और कांस्टेबल अजय बिष्ट, पुलिस लाइन देहरादून हैं। इसके अलावा 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जिनके नाम हैं
कॉन्स्टेबल रजनीश, कोतवाली विकासनगर
कॉन्स्टेबल मोहन, कोतवाली विकासनगर
कॉन्स्टेबल मोनू, कोतवाली विकासनगर
कॉन्स्टेबल त्रेपन सिंह, कोतवाली विकासनगर
कांस्टेबल रविंद्र चौहान, कोतवाली विकासनगर
कॉन्स्टेबल गणेश, कोतवाली विकासनगर
कॉन्स्टेबल मुकेश पुरी, थाना सहसपुर
कॉन्स्टेबल इरशाद, थाना सेलाकुई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वार्निंग दी है ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बिल्कुल भी नहीं जाएगी।