Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड की ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट के मामले में लगातार सभी यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ रही है। यहां के छात्र गूगल, एमेजॉन के अलावा दूनिया की बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों में काम कर रहे हैं।
सफलता का ये क्रम लगातार जारी है और इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। आज बात कर रहे हैं हर्षित जोशी की, जिनका चयन 16.2 लाख के पैकेज पर एक प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ। मूल रूप से हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र के रहने वाले हर्षित जोशी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। हर्षित जोशी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) के फाइनल ईयर के छात्र हैं। हर्षित का कैंपस सलेक्शन हुआ है। उनका सलेक्शन zscaler(Core Product Based Company) में चयन हुआ है। उन्हें 16.2 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफिर किया गया है। खास बात तो ये है कि हर्षित इस साल ग्राफिक एरा भीमताल कैंपस में सबसे ज्यादा पैकेज पाने वाले छात्र हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। राज्य समीक्षा की ओर से हर्षित जोशी को हार्दिक शुभकामनाएं।