गढ़रत्न ‘नेगी दा’ के इस गीत ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 1.7 करोड़ लोगों ने देखा..आप भी देखिए

‘क्वी त् बात होली’ को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी आवाज से सजाया है। गीत को लिखा और कंपोज भी उन्होंने ही किया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
narendra singh negi song: narendra singh negi new song kwi t baat holi got 1 7 crore views
Image: narendra singh negi new song kwi t baat holi got 1 7 crore views

पौड़ी गढ़वाल: गढ़रत्न लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका हर गीत आते ही हिट हो जाता है।

Narendra singh negi song got 1.7 crore views

पुरानी पीढ़ी ही नहीं नई पीढ़ी भी उनके गीतों को बड़े चाव से सुनती है। कुछ महीनों पहले मशहूर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का एक गीत ‘क्वी त् बात होली’ रिलीज हुआ था। जो आते ही सुपरहिट हो गया। यूट्यूब पर इसे खूब देखा गया, खूब तारीफ की गई। अब गढ़वाली गीत ‘क्वी त् बात होली’ ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। इस गीत को अब तक 1.7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। गीत को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी आवाज से सजाया है। गीत को लिखा और कंपोज भी उन्होंने ही किया है। आगे देखिए वीडियो

गीत जितना कर्णप्रिय है, वीडियो उतना ही शानदार है। वीडियो का डायरेक्शन कविलास नेगी ने किया है। जबकि म्यूजिक विनोद चौहान का है। कलाकारों में राहुल भट्ट और आशा बिष्ट ने अच्छा काम किया है। पौड़ी की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया ये गीत आज भी हर किसी के बीच खूब लोकप्रिय है। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने गीतों के जरिये समय-समय पर सरकारों, हुक्मरानों और राजनेताओं पर बेलाग तंज करने के लिए जाने जाते हैं। उनका नौ छमी नारेणा गीत खूब चर्चाओं में रहा था। तत्कालीन एनडी तिवारी पर बनाए इस गीत ने राजनीति में तूफान मचा दिया था।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: