Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: देवभूमि उत्तराखंड पर्यावरण की दृष्टि से बेहद अहम है क्योंकि यह कई जीव जंतुओं को आसरा देता है। जैविक विविधता से धनी उत्तराखंड की वादियों में कई जंगली जानवर रहते हैं।
इन्हीं में दुर्लभ प्रजाति हिम तेंदुआ भी शामिल है। हिम तेंदुए की बात करें तो गंगोत्री नेशनल पार्क की नेलांग घाटी में हिम तेंदुए की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। हिम तेंदुआ जो कि विलुप्त प्रजाति के अंदर आता है, उसकी छवि गंगोत्री नेशनल पार्क में कैद हुई है जो कि पॉजिटिव खबर है। घाटी में स्थित पागलनाले के पास बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मेजर ने हिम तेंदुए की फोटो ली है। बता दें कि गंगोत्री नेशनल पार्क में करीब 35 से ज्यादा हिम तेंदुए होने का अनुमान है। इस साल पहली बार बीआरओ के मेजर बीनू वीएस ने घाटी में ही पागलनाले के पास बर्फबारी में चहलकदमी करते हिम तेंदुओं को अपने कैमरे में कैद किया है। यह दर्शाता है कि पार्क क्षेत्र हिम तेंदुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और यहां कई हिमतेंदुए कैमरे में ट्रैप हुए हैं।