Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर जिले गदरपुर के गिरधरनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान कविता गुम्बर को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
उनको फाइल में साइन करने के एवज में रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। मगर आश्चर्यजनक बात यह है कि ग्राम प्रधान द्वारा रिश्वत लेने का यह पहला मामला सामने आया है। इससे पहले कई बार सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आ चुका है, और उन पे कार्यवाही भी हो चुकी है मगर ग्राम प्रधान द्वारा रिश्वत लेने के इस मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि विजिलेंस ने किसी ग्राम प्रधान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा हो। जी हां, विजिलेंस की टीम ने गदरपुर के गिरधरनगर के ग्राम प्रधान कविता गुम्बर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी ग्राम प्रधान शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि हासिल करने वाली फाइल में साइन के एवज में 6 हजार रुपए की रही थी। मिली गई जानकारी के मुताबिक कौशल कुमार, जय सैनी और हरिशंकर शर्मा को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि मिलनी थी। लेकिन गिरधरनगर ग्राम प्रधान कविता गुम्बर ने प्रोत्साहन राशि से संबंधित फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में तीनों लाभार्थियों से दो-दो हजार रुपए के हिसाब से 6000 रुपए की मांग कर ली। उन्होंने विजिलेंस टीम को जानकारी दी।विजिलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान कविता गुम्बर को उसके निवास से ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।