Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने के लिए एक माह का समय शेष रह गया है।
केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक चाक- चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन अभी केदारनाथ मार्ग पर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। ऐसे में लग रहा है कि रास्ता साफ करने में ज्यादा वक्त लग सकता है। यात्रा व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में सभी अधिकारी एवं मजदूर अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में युद्ध स्तर पर जुटे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य पूर्ण करते हुए आवाजाही हेतु मार्ग खोल दिया गया था। इस बीच विगत दिनों से केदारनाथ धाम में बार-बार खराब होने और भारी बर्फवारी होने के कारण भैंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर एवं बड़ी लिनचोली के पास बड़े हिमखंड एवं ग्लेशियर आने से यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया है। आगे देखिए तस्वीरें