महिला ने पति को खूब शराब पिलाई। जब वो नशे में धुत हो गया तो महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और दुपट्टे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Wife killed husband for lover in Dehradun
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून। यहां अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक चाल चली।
Wife killed husband for lover in Dehradun
महिला ने पहले तो पति को खूब शराब पिलाई। जब वो नशे में धुत हो गया तो महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और दुपट्टे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। पुलिस को लाश मिली तो महिला ने पुलिस को गुमराह करने की बहुत कोशिश की, लेकिन सच ज्यादा देर तक छिप नहीं सका। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना मक्कावाला क्षेत्र की है। यहां 3 बच्चों की मां का दिल अपने से कम उम्र के युवक पर आ गया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए, लेकिन पति के होते हुए दोनों का छिप-छिपकर मिलना आसान नहीं था। ऐसे में पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
उसने शराब पिलाने के बाद दुपट्टे से गला दबाकर पति को मार डाला। घटना रविवार की है। पुलिस को मसूरी रोड पर एक शख्स की लाश पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान 44 साल के अमजद निवासी मक्कावाला के रूप मे हुई। पूछताछ में पता चला कि जहां शव मिला उसके करीब 15 मीटर की दूरी पर अमजद 3 बच्चों और पत्नी के साथ एक कमरे के मकान में रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने मौके पर मौजूद मृतक की पत्नी जैतुन्निशा से पूछताछ की तो पहले तो वो पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। इस मामले में 26 वर्षीय जैतुन्निशा और उसके प्रेमी 24 वर्षीय लखबीर सिंह उर्फ पिंटू निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पिंटू अमजद के साथ मजदूरी करता था। इसी दौरान वो महिला के संपर्क में आया और दोनों के बीच संबंध बन गए। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।