देहरादून में लगातार हो रही है भ्रूण हत्या, दून अस्पताल में फिर सामने आया शर्मनाक मामला

पिछले महीने भी दून अस्पताल के पास एक भ्रूण मिला था, जो कि लड़की का था। रविवार को यहां फिर से ऐसी घटना हुई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun Doon Hospital Fetal: Fetus found in bushes of Dehradun Doon Hospital
Image: Fetus found in bushes of Dehradun Doon Hospital

देहरादून: राजधानी का दून अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन चर्चा इलाज के लिए नहीं बल्कि इस अस्पताल के पास लगातार मिल रहे भ्रूण की वजह से है।

Fetus found in bushes of Doon Hospital

बीते महीने दून अस्पताल के पास एक भ्रूण मिला था। मामले की जांच जारी है और रविवार को एक बार फिर इसी तरह की घटना देखने को मिली। यहां झाड़ियों में एक अविकसित भ्रूण मिला। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से पुलिस टीम सकते में है। पुलिस टीम ने दून अस्पताल के और अन्य अस्पतालों में इसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण फेंकने वालों का सुराग लग सके। अस्पतालों में भी पूछताछ की जा रही है। आगे पढ़िए

इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि रविवार को मिला भ्रूण अविकसित भ्रूण है। इससे यह पता नहीं लगाया जा सकता कि यह लड़की का है या फिर लड़के का। इस संबंध में कार्रवाई जारी है, जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने भी दून अस्पताल के पास एक विकसित भ्रूण मिला था। जो कि एक लड़की का था। भ्रूण पर दून हॉस्पिटल की क्लिप लगी हुई थी। माना जा रहा था कि महिला की डिलीवरी दून अस्पताल में हुई होगी, लेकिन पुलिस इस मामले का अब तक खुलासा नहीं कर सकी। राजधानी में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस जांच कर रही है, अस्पतालों से जानकारी भी जुटाई जा रही है, लेकिन अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।