उत्तराखंड: पूर्व प्रिंसिपल ने महिला कर्मचारी से कहा- ‘मुझे खुश कर दो, तुम्हे बाबू बना दूंगा’

पीड़ित ने ये भी कहा कि आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य कई नाबालिग छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें कर चुका है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kashipur Ajay Kaushik Principal: kashipur inter college ajay kaushik misdeed case
Image: kashipur inter college ajay kaushik misdeed case

उधमसिंह नगर: महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न होना बेहद आम है। कई बार महिलाएं नौकरी जाने के डर से ऐसी घटनाओं का विरोध नहीं कर पातीं।

kashipur inter college ajay kaushik misdeed case

काशीपुर में गोविंद वल्लभ पंत इंटर कॉलेज में काम करने वाली एक कर्मचारी का भी लंबे वक्त से उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़ित ने पूर्व प्रिंसिपल अजय शंकर कौशिक के खिलाफ रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ये भी कहा कि आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य कई नाबालिग छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें कर चुका है। महिला ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया था। महिला को कोर्ट जाना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अपनी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसके विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में पूर्व में तैनात रहे अजय शंकर कौशिक उसके साथ अश्लील व्यवहार करते थे।

आरोपी प्रधानाचार्य कहता था कि तुम मुझे खुश कर दो तो मैं तुम्हें बाबू बना दूंगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसके साथ रेप का प्रयास भी किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो उसका वेतन भी रोक दिया जाएगा। पीड़ित का कई बार वेतन रोका गया। प्रधानाचार्य उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं उसने 3 नाबालिग छात्राओं का भी उत्पीड़न किया है। आरोपी को पद से हटा दिया गया है, लेकिन वो अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा है। बता दें कि आरोपी अजय कौशिक पर प्रधानाचार्य रहते हुए अवैध नियुक्तियां करने और वित्तीय अनियमितता के भी आरोप लगे हैं। अब महिला की शिकायत के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।