Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूएसनगर में दो बच्चों की मां और विवाहित स्त्री के कारनामों ने ग्रामीणों के होश उड़ा दिए हैं। जसपुर के एक गांव में एक हत्याकांड ने सनसनी पैदा करदी है।
यहां एक बुजुर्ग ग्रामीण ने अपनी पुत्रवधू सहित पांच लोगों के खिलाफ पुत्र की लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदर्मा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल आसपुर गांव निवासी यशपाल सिंह पुत्र शिब्बा सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बछु के प्रेमी ने उसके पुत्र की बेरहमी से पीटपीट कर हत्या करदी। उसने बताया कि उसके पुत्र लवकुश की की शादी ग्राम दुलीचंदपुर थाना अफजलगढ़ बिजनौर निवासी राधा देवी से आठ वर्ष पहले हुई थी।
उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। मगर कुछ वर्षों से राधा का प्रेम दीपक कुमार उर्फ दीपू के साथ चल रहा था। राधा कई बार अपने पति को नींद की गोली देकर प्रेमी के साथ चली जाती थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस चौकी नादेही और ग्राम प्रधान से की। पंचायत में ग्राम प्रधान ने पूछा तो पुत्रवधू ने स्वीकार किया कि उसका दीपक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। 22 नवंबर 2022 की शाम 4:30 बजे पुत्र लवकुश पत्नी को बुलाने के लिए मायके गया था। रास्ते में उसकी पत्नी के प्रेमी और उसके दोस्तों ने उसे दबोच लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले का पता चलने पर लवकुश के परिजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम से काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर काशीपुर से एम्स ऋषिकेश ले जाकर भर्ती कराया गया। 28 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ और मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।