मशहूर लोकगायक चंद्र सिंह राही द्वारा रचित गीत ‘रंगीली भाना’ को उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा गायक रुहान भारद्वाज ने एक नये कलेवर में पेश किया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: ruhan bhardwaj latest tagarhwali song rangeeli bhana
देहरादून: उत्तराखंड के लोकगीतों की बात होती है तो प्रसिद्ध लोकगायक एवं रचनाकार चंद्र सिंह राही का जिक्र जरूर होता है।
ruhan bhardwaj latest song
लोकगायक चंद्र सिंह राही भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो अनगिनत गीतों की अनमोल संपदा हमारे लिए छोड़ गए हैं। जिनके जरिए वो श्रोताओं के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। कुमांऊनी गीत रंगीली भाना एक ऐसा ही शानदार गीत है, जिसे हर पीढ़ी ने सुना और खूब प्यार दिया। रंगीली भाना को उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा गायक रुहान भारद्वाज ने एक नये कलेवर में पेश किया है। यूट्यूब पर रिलीज इस गीत को उन्होंने नई आवाज और नया संगीत देकर मशहूर लोकगायक चंद्र सिंह राही को समर्पित किया है। रुहान कहते हैं कि चंद्र सिंह राही हमेशा से उनके आदर्श रहे हैं। रंगीली भाना मेरी तरफ से उन्हें दी गई श्रद्धांजलि है। आगे देखिए वीडियो
गीत की धुन वही है, लेकिन थोड़ा बहुत बदलाव कर दर्शकों के बीच रखा गया है। यूट्यूब पर रिलीज गीत को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। रुहान का ये नया अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर गीत वायरल हो गया है। लोग पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं। अगर आप अब तक रुहान भारद्वाज की ये नई प्रस्तुति नहीं देख पाये हैं, तो आज ही देख डालें। उम्मीद है आपको भी ये गीत जरूर पसंद आएगा। गीत कैसा लगा, हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।