उत्तराखंड में बाहर से आने वाले पर्यटक ध्यान दें, पढ़िए नया रूट प्लान..जाम से मिलेगी राहत

लॉन्ग वीकेंड पर उत्तराखंड में कल से तीन दिनों का रूट डायवर्जन, कैंची धाम का भी बदलेगा ट्रैफिक रूट…आप भी पढ़ लीजिए
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Route Diversion Plan: Route diversion plan in Uttarakhand on 15 and 16 April
Image: Route diversion plan in Uttarakhand on 15 and 16 April

नैनीताल: कल से रविवार तक अधिकांश लोगों की छुट्टी है और लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए 14, 15 व 16 अप्रैल को अवकाश होने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना है।

Uttarakhand Route diversion plan 15 and 16 April

ऐसे में अगर आप भी हल्द्वानी या कैंची धाम आने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें। लॉन्ग वीकेंड की वजह से देखते हुए।जगह-जगह जाम न लगे, इसके लिए हल्द्वानी के साथ ही कैंची धाम मार्ग पर भी रूट डायवर्जन किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि यात्रियों व पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसलिए रूट बदला जा रहा है। चलिए आपको पूरा रूट प्लान बताते हैं, ताकि आपको भी ट्रैवलिंग के वक्त कोई समस्या ना हो और ल आप आराम से बताए गए रूट के अनुसार ही अपना प्लान बना सकें।

रामपुर रोड से आने वाले यात्री वाहन शीतल होटल तिराहा से तीनपानी व गौला बाइपास को जाएंगे। वहीं बरेली रोड से आने वाले यात्री वाहन तीनपानी से गौला बाइपास होकर नैनीताल व भीमताल-भवाली से अल्मोड़ा को जाएंगे।रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायत घर तिराहे से आरटीओ रोड को जाएंगे। बरेली रोड से आने वाले वाहन मोतीनगर से गन्ना सेंटर तिराहा होकर पंचायत घर से आरटीओ रोड को जाएंगे। नैनीताल से आने वाले यात्री वाहन ज्योलिकोट से काठगोदाम होते हुए जाएंगे। टनकपुर, खटीमा, चोरगलिया रोड से आने वाले वाहन खेड़ा तिराहे से स्टेडियम रोड होकर मोतीनगर से पंचायत घर होकर आरटीओ रोड को जाएंगे। नौकुचियाताल, सातताल, भीमताल जाने वाले वाहन काठगोदाम अमृतपुर को जाएंगे। मुक्तेश्वर और कैंची धाम जाने वाले यात्री वाहन ज्योलीकोट भवाली मार्ग से होकर जाएंगे।