पत्नी किसी और से करती थी सेक्स चैट, पति ने उत्तराखंड लाकर की बेरहमी से हत्या

आरोपी ने बताया कि पत्नी किसी के साथ सेक्स चैट करती थी। उसे पत्नी का किसी और से अवैध संबंध होने का शक था।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Tanakpur husband killed wife : bareilly husband killed wife in tanakpur uttarakhand
Image: bareilly husband killed wife in tanakpur uttarakhand

चम्पावत: टनकपुर का बिचई क्षेत्र...दो महीने पहले यहां रेलवे ट्रैक के पास एक महिला की लाश मिली थी।

Husband killed wife in tanakpur

कई महीने की मेहनत के बाद पुलिस टीम हत्यारोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। हत्या की वजह बेहद हैरान करने वाली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी किसी के साथ सेक्स चैट करती थी। उसे पत्नी के किसी और से अवैध संबंध होने का शक था। पति कई महीने तक उसकी हत्या की प्लानिंग करता रहा और कई शहरों में घुमाने के बाद आखिरकार उसे टनकपुर लाकर मार दिया। आरोपी रिजवान निवासी बरेली की शादी साल 2020 में पास के ही गांव में रहने वाली मुस्कान से हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी, शादी के बाद दोनों बेहद खुश थे। रिजवान पत्नी को लेकर बिहार, मुंबई और पंजाब गया, वहां किराये पर रहा। इस बीच एक दिन रिजवान ने अपनी पत्नी के फोन में कुछ आपत्तिजनक चैट्स देखे, जिसके बाद वो पत्नी पर शक करने लगा।

उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना भी बना ली। रिजवान का किसी काम के सिलसिले में टनकपुर आना-जाना लगा रहता था। 26 जनवरी को वो पत्नी को घुमाने के बहाने टनकपुर लाया और एक होटल में रुकने के बाद 27 जनवरी की सुबह पत्नी को लेकर रेलवे स्टेशन निकल गया। वहां उसने रेलवे पटरी पर ले जाकर पत्नी का गला घोंट दिया। लोगों ने महिला की लाश रेलवे पटरी पर पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तार आरोपी रिजवान ने बताया कि वो पत्नी को मुंबई में समुद्र किनारे ले जाकर मारना चाहता था, लेकिन भीड़भाड़ की वजह से ऐसा नहीं कर सका। टनकपुर में उसे यह मौका मिल गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।