उत्तराखंड में फिर डराने लगा कोरोना, दो दिन में दो लोगों की मौत..6 महीने की बच्ची मिली पॉजिटिव

उत्‍तराखंड में पैर पसार रहा है कोरोना, पिछले दो दिन में दो लोगों की मौत, यूएसनगर में 6 माह की बच्ची मिली पॉजिटिव
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus: uttarakhand coronavirus latest update
Image: uttarakhand coronavirus latest update

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज से बढ़ रही है।

Uttarakhand Coronavirus Update

पहले दिल्ली को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया, फिर पंजाब और बंगलुरू और फिर उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ने लगे और अब उत्तराखंड में भी कोरोना बढ़ रहा है। एक ही दिन में शनिवार को यहां पर कोरोना के 94 नए मामले मिले हैं जिसके बाद 2023 में अभी तक कोरोना के 797 मामले मिल चुके हैं। रिकवरी रेट तो चिंताजनक नहीं है क्योंकी इनमें से अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं।बीते दिन कोरोना संक्रमित मरीज की मौत दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में हुई।राज्य में वर्तमान में कोरोना के 292 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 48 लोग देहरादून में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल में 29, हरिद्वार में चार, टिहरी व बागेश्वर में तीन-तीन, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में दो-दो, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी व पौड़ी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में भी कोरोना विस्फोट हो गया है और यहां तेजी से कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को एक छह माह की बच्ची सहित दो लोगों संक्रमित मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में कोरोना जांच के लिए रोजाना 200 लोगों की सैंपलिंग हो रही है।