Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
यहां स्थित मुस्लिम बस्ती में डेयरी में काम करने वाले एक व्यक्ति की उसके साथ ही काम करने वाले एक साथी ने निर्मम तरह से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि डेयरी में काम करने वाले दोनों कर्मी एक साथ ऊपर बने कमरे में रहते थे। दोनों ने बीती शनिवार को खूब शराब पी और किसी बात पर दोनों का बुरी तरह झगड़ा हो गया। बहस हाथापाई में तब्दील हो गई और आरोपी ने दूसरे व्यक्ति की लकड़ी के फट्टे से निर्ममता से हत्या करदी। उसके बाद वह पूरी रात शव के साथ कमरे में मौजूद रहा। उसने जब अपने मालिक को मामले की जानकारी दी तो डेयरी मालिक ने बात दबाने के लिए पुलिस को गुमराह करते हुए इसे सड़क हादसा बताया। पूछताछ में पता चला कि मामला हत्या का है। पुलिस ने आरोपित डेयरी मालिक राशिद और हत्यारोपी सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़िए
दरअसल अफजाल और सुरेश निवासी नन्हेड़ा सहारनपुर कारगी चौक स्थित मुस्लिम बस्ती राशिद डेयरी में काम करते थे। दोनों डेयरी के ऊपर बने कमरे में रहते थे।शनिवार रात दोनों ने बैठकर शराब पी उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुरेश ने अफजल के सिर, मुंह और पैर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। वह पूरी रात शव के साथ कमरे में मौजूद रहा और फिर सुबह उसके मालिक और उसने हत्या को छिपाने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया मगर वे इसमें असफल रहे और पुलिस ने जब उनसे सख्ती से पूछा तो उन्होंने पूरा मामला उगल दिया। पुलिस ने आरोपी और डेयरी मालिक पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।