उत्तराखंड में इस उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है कोरोना, अपने परिवार का ध्यान रखिए

uttarakhand coronavirus latest update बुजुर्गों को शिकार बना रहा कोरोना, डॉक्‍टरों ने की इन बातों का ध्‍यान रखने की अपील
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus uttarakhand : Uttarakhand Coronavirus Affecting Old Age People Know prevention
Image: Uttarakhand Coronavirus Affecting Old Age People Know prevention

देहरादून: बीते कुछ समय से उत्तराखंड में कोरोना दोबारा अपने पांव पसार रहा है। जिस जिले में कोरोना का खौफ सबसे ज़्यादा है, वह है राजधानी देहरादून।

Uttarakhand coronavirus latest update

देहरादून में आए दिन कोरोना के कई पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। वहीं इस बार बुजुर्गों को यह सबसे अधिक अपनी चपेट में ले रहा है। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का अगर आंकलन किया जाए तो कोरोना की जद में बुजुर्ग ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में कोरोना के नोडल अधिकारी डा. अनुराग अग्रवाल के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बुजुर्ग लोग कोरोना की चपेट में सबसे ज़्यादा आ रहे हैं और उनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आगे पढ़िए

ज्यादातर मरीज बड़ी उम्र व अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। इसी के साथ वृद्धावस्था में इम्युनिटी भी कम हो जाती है। बताया गया कि देहरादून अस्पताल में आठ मरीज भर्ती हुए। जिनमें पांच 60 वर्ष के अधिक आयु के हैं। प्रायार्च ने कहा कि कई लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। इसको हल्के में न लें, क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता एवं सतर्कता जरूरी है। डॉक्टरों ने अपील की है कि जितना हो सके लोगों से दूरी बनाए रखें और मास्क एवं सैनीटाइजर का इस्तेमाल करें जिससे आप सुरक्षित रहें। खाने में प्रचुर मात्रा में फल एवं सब्जियों का सेवन करें जिससे इम्युनिटी बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।