Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप देइस बार केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून से हेली करने की सोच रहे हैं तो एक बड़ा अपडेट है।
चारधाम यात्रा में इस बार देहरादून से केदरनाथ के लिए डायरेक्ट हेलीकॉप्टर नहीं मिल पाएगा। आप यहां से सिर्फ चार्टर्ड हेली सेवा का लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने पहली बार सहस्त्रधारा से केदारनाथ हेली सेवा के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे। इस बार भी किसी भी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। केदारनाथ हेली सेवा के लिए यूकाडा ने फाटा, सिरसी, गुप्तकाशी और सहस्त्रधारा से कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। आगे पढ़िए
गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा चलाने के लिए नौ कंपनियों ने आवेदन किए। उधर सहस्त्रधारा से किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कंपनियों के पास छोटे हेलीकॉप्टरों की कमी है। इसके अलावा सहस्त्रधारा से चार्टर्ड बुकिंग के मुकाबले कम किराये में हेली सेवा संचालित करने के लिए कोई भी कंपनी तैयार नहीं हैं। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने मीडिया को बताया कि सहस्त्रधारा से हेली सेवा का संचालन नहीं होगा। हालांकि यहां से केदारनाथ के लिए सिर्फ चार्टर्ड हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध होगी।