केदारनाथ की ध्यान गुफा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह, मई की बुकिंग फुल

Kedarnath Meditation Cave Booking जिस गुफा में मोदी ने लगाया था ध्‍यान, वह गुफा मई तक बुक, 3000 है प्रतिदिन का किराया
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kedarnath dhyan gufa booking: Kedarnath Meditation Cave May Booking Full
Image: Kedarnath Meditation Cave May Booking Full

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा आरंभ होने हो चुकी है और लोगों के बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Kedarnath Meditation Cave Booking Full

लोग इस कदर उत्साहित हैं कि कई तो अभी से केदारनाथ पहुंच गए हैं और बाबा केदार की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। जिस हिसाब से धाम के लिए आनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं, उससे उम्मीद है कि इस बार रिकार्ड तीर्थ यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंचेंगे। वहीं, तीर्थयात्री केदारनाथ यात्रा के दौरान ध्यान भी लगा सकते हैं। इसके लिए बकायदा तीन गुफाएं बनाई गई हैं जहां पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत लोग ध्यान लगा सकते हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ में बीते साल नवीनीकरण हुआ और कई व्यवस्थाओं को सुधारा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ की पहाड़ियों पर तीन ध्यान गुफाएं बनाई गई हैं।

इनमें से जिस गुफा में प्रधानमंत्री मोदी ने ध्यान लगाया था। उसकी मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। यह गुफा मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर मंदाकिनी नदी के दूसरी ओर दुग्ध गंगा के पास स्थित है। इस गुफा के बाद बनी दो अन्य गुफाओं की बुकिंग आफलाइन है। यात्रा के दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम के केदारनाथ स्थित अतिथिगृह में इन गुफाओं के लिए बुकिंग होती है। दरअसल केदारनाथ की पहाड़ियों पर स्थित प्राकृतिक गुफाओं को ध्यान गुफा के रूप में तैयार किया गया है। वर्ष 2018 में एक गुफा का निर्माण नेहरू पर्वतोरोहण संस्थान ने किया था। वर्ष 2019 में 18 मई को इसी गुफा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ध्यान लगाया था। इसके बाद इस गुफा का के प्रति तीर्थ यात्रियों का आकर्षण काफी बढ़ गया।यहां बुकिंग करने वाले व्यक्ति को जीएमवीएन की ओर से एक समय का भोजन व चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है।