Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: अगर आप भी सोशल मीडिया पर सच्चे प्यार या दोस्त की तलाश में रहते हैं तो सावधान हो जाइए।
इस आदत को जितना जल्दी बदल लें आपकी जेब और इज्जत के लिए उतना ही अच्छा होगा। सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों का ग्रुप सक्रिय है जो हनीट्रैप में फंसाकर उगाही का धंधा कर रहा है। काशीपुर के रहने वाले एक टीचर भी ऐसे ही एक गिरोह का शिकार बन गए। आरोपियों ने शिक्षक को हनीट्रैप में फंसा कर नकदी व अन्य सामान छीन लिया था। अच्छी बात ये है कि सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं। उनके पास से शिक्षक से लूटा गया सामान और स्कूटी बरामद कर ली गई है। घटना आईआईटी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित यहां पर एक विद्यालय में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिक्षक ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें फेसबुक पर एक लड़की मिली। दोनो के बीच दोस्ती हो गई।
21 अप्रैल को लड़की बोली कि उसका जन्मदिन है। पार्टी के बहाने शिक्षक को जसपुर खुर्द के एक मकान में बुला लिया गया। जैसे ही शिक्षक वहां पहुंचे लड़की ने उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इस बीच तीन लड़के वहां आ धमके। इन लड़कों ने शिक्षक को धमकाकर उसका वीडियो बना लिया, साथ में मारपीट भी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने शिक्षक से तीस हजार नकद और दस हजार गूगल पे के जरिये ले लिए। बाद में आरोपियों ने शिक्षक को चीमा चौराहे पर छोड़ दिया, लेकिन जाते-जाते शिक्षक की स्कूटी, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़की, उसके दोस्त व दो अन्य आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। आप भी इस घटना से सबक लें और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।