उत्तराखंड घूमने आया पूरा परिवार हुआ लापता, 23 अप्रैल अब तक कोई भी घर नहीं लौटा

दवा व्यापारी राजेश ने कहा था कि पूरा परिवार 23 अप्रैल तक लौट आएगा, लेकिन अब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Agra family nainital missing : family of Agra came to visit Nainital is Missing
Image: family of Agra came to visit Nainital is Missing

नैनीताल: उत्तर प्रदेश का आगरा जिला। यहां रहने वाले दवा व्यापारी का परिवार 15 अप्रैल को उत्तराखंड के नैनीताल घूमने निकला था।

Agra Rajesh Sharma family missing

पति-पत्नी के अलावा बेटी, बेटा और बहू के अलावा एक वर्षीय पोता भी साथ था। परिवार ने कहा था कि वो 23 अप्रैल तक घर लौट आएंगे, लेकिन तब से कई दिन बीत गए, पूरे परिवार का कुछ पता नहीं चल सका। परिजन परेशान हैं। व्यापारी और उसके परिवार की खोज में दिन-रात एक किए हुए हैं। फिरोजाबाद के सरस्वती नगर निवासी रमाकांत शर्मा ने इस संबंध में आगरा के ट्रांसयमुना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनके भाई राजेश शर्मा (50), पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटी काव्या वशिष्ठ (22) एवं बेटा अभिषेक वशिष्ठ (25), पुत्रवधू ऊषा वशिष्ठ (24) एवं अभिषेक के एक वर्षीय बेटे विनायक के साथ नैनीताल घूमने के लिए 15 अप्रैल को घर से गए थे। आगे पढ़िए

राजेश शर्मा दवा व्यापारी हैं, और वर्तमान में श्रीनगर कॉलोनी में रह रहे थे। राजेश ने कहा था कि पूरा परिवार 23 अप्रैल तक लौट आएगा, लेकिन वो अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। व्यापारी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर में मिली थी। 23 अप्रैल की शाम को साढ़े सात बजे के करीब उनकी भतीजे अभिषेक से बात हुई थी। उस वक्त राजेश ने कहा था कि वो बरेली से निकल गए हैं और देर रात तक घर पहुंच जाएंगे। पिछले कई दिनों से राजेश शर्मा का पूरा परिवार गायब है। परिजन पुलिस से संपर्क साधकर उनका पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं। पूरे परिवार के अचानक लापता होने से व्यापारी के परिजन बेहद परेशान हैं। उन्हें अनहोनी का भी डर सता रहा है।