Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: गोपेश्वर में एक बुजुर्ग महिला के मर्डर के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि युवक ने बुजुर्ग महिला को केवल इससे मारा कि वह उसे काम करने के लिए बोला करती थी। रोजगार की सलाह देने पर बुजुर्ग महिला के सिर पत्थर से वार कर हत्या करने के आरोपित को जोशीमठ पुलिस ने कर्णप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कोतवाली जोशीमठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टंगड़ी मल्ली में 29 मार्च को 76 वर्षीय जेठी देवी के सिर व चेहरे पर पत्थर से हमला हुआ था। घायल जेठी देवी के स्वजन उनको उपचार के लिए पहले गोपेश्वर जिला चिकित्सालय व फिर जौलीग्रांट स्थित हिमालयन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी वृद्धावस्था एवं गंभीर चोटों को देखते हुए डिस्चार्ज कर घर भेज दिया था, लेकिन बुजुर्ग महिला की घर लाते हुए मौत हो गई थी। इस मामले में एक अप्रैल को कोतवाली जोशीमठ कैलाश चन्द्र डंगवाल निवासी टंगणी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला हमेशा बेरोजगारी को लेकर तंज कसती थी। उसके बार-बार मना करने के बावजूद भी वह उसकी सुनती नहीं थी और उसे काम करने के लिए बोलती रहती थी। घटना के दिन भी उसे कुछ काम करने की सलाह दी, जिस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में पत्थर से वार कर बुजुर्ग महिला का सर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।