उत्तराखंड में इनके घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मारा छापा, मचा हड़कंप, पूछताछ जारी
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: National Investigation Agency raided in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की क्राइम सिटी उधम सिंह नगर .... यह जिला उत्तराखंड के बाकी जिलों से बेहद अलग है।
NIA raided in Udham Singh Nagar
इसका नाम सुनते ही तमाम अपराधियों के नाम भी खुद ब खुद याद आ जाते हैं। यह जिला अपराधिक गतिविधियों के लिए बेहद प्रचलित है और यहां पर आए दिन कोई न कोई घटना होती ही रहती है। किसान आंदोलन के वक्त भी उधम सिंह नगर में कई अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा था जो कि खालिस्तान के समर्थन में थे। एक बार फिर से यहां पर एक बड़ी घटना हुई है। उत्तराखंड के बाजपुर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह यहां एक घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा है। ये छापेमारी सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर की गई है। मौके पर पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि जिसके घर पर छापेमारी हुई है वह खालिस्तान का सपोर्टर है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उधमसिंहनगर जनपद में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। आगे पढ़िए
बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के बाजपुर के ग्राम रतनपुरा में आज सुबह 6:00 बजे से छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। जिसके घर में छापेमारी की गई उसकी पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि गुरविंदर सिंह खालिस्तानी विचारधारा से संबंध रखते हैं और उनके कई आंतरिक संबंध खालिस्तानी समर्थकों से हैं। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला है। गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। वहीं, एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं। एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है।