Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: हाल ही में उत्तराखंड इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित हुए जिसमें कुछ बच्चे तो अच्छे नम्बरों से पास हो गए हैं मगर कुछ को असफलता का मुंह देखना पड़ा।
मगर बच्चों के मन में परीक्षा और परिणाम का इस कदर खौफ बैठ गया है कि वे फेलियर्स को फेस नहीं कर पाते और फेल होने से डरते हैं। इस वजह से कई बच्चे सुसाइड कर अपनी जान गवा देते हैं। फेल होने का सदमा एक छात्रा को इस तरह से लगा कि इंटर में फेल होने से आहत छात्रा ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जसपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल भगवंतपुर गांव निवासी आकांक्षा (16) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी, जिससे वह बेहद परेशान थी। देर रात उसने घर में रखा कीटनाशक पी ली। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उसकी हालत हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था।हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भोपाल राम पोरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।