Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम खराब होने के साथ ही जगह-जगह से सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं।
पर्वतीय इलाकों में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं लोगों का सड़कों पर चलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। मामला सहसपुर क्षेत्र का है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उधर हादसे के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में जान गंवाने वाली महिला की शिनाख्त आशा देवी पत्नी पितांबर दत्त रतूड़ी के रूप में हुई। 55 वर्षीय आशा देवी अपने परिवार के साथ शंकरपुर क्षेत्र में रहती थीं। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया है। महिला को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। बता दें कि राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में भी एक यूटिलिटी वाहन खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।