Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नाग-नागिन के इस जोड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। नाग-नागिन के मेटिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। इस दौरान हल्द्वानी के एक गांव में नाग-नागिन अपने बिलों से बाहर निकल आए और प्रणयलीला करने लगे। आगे पढ़िए
ये घटना क्षेत्र में कौतुहल का विषय बनी हुई है। ऐसे नजारे बहुत कम देखने को मिलते हैं। घटना हल्द्वानी के गोरापड़ाव क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां शिवदत्त गांव में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद रविवार की सुबह सांपों का जोड़ा खेत में अठखेलियां करता नजर आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सांपों का जोड़ा नाग-नागिन का जोड़ा था। दोनों काफी देकर तक खेत में झूमते दिखाई दिए। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाग-नागिन के जोड़े को लेकर कई तरह की किवदंतियां मशहूर हैं।