Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: मानसून अपने साथ कई तरह की मुसीबतें लेकर आता है। घरों में सांप-बिच्छू निकलने लगते हैं, लेकिन इस बार देहरादून में सचिवालय की फाइलों के बीच से सांप निकला, जिसने एक कर्मचारी को काट लिया।
आनन-फानन में कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर मरीज की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। सांप निकलने की घटना सचिवालय के चौथे तल में स्थित पॉवर कॉरपोरेशन मुख्यालय में हुई। यहां कर्मचारी काम कर रहे थे, फाइलें खंगाली जा रही थीं, तभी अचानक एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही कर्मचारी बुरी तरह डर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे डंडे और वाइपर की मदद से पकड़ने की कोशिश की और किसी तरह सांप को बाहर ले आए। इसी दौरान एक कर्मचारी ने सांप को पूंछ की तरफ से पकड़ लिया और सांप को उठाकर बाहर फेंक दिया। पूरे घटनाक्रम के बीच सांप ने वहां मौजूद एक कर्मचारी अमितोष कुमार को काट लिया। यह घटना सचिवालय के चौथे तल में स्थित उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में हुई। अमितोष कुमार को सांप के काटे जाने के बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अमितोष की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद सचिवालय के कर्मचारी डरे हुए हैं।