Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: बरसात का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लाता है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव बिलों से बाहर निकलने लगते हैं।
मानसून काल में सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक ऐसी ही घटना देहरादून के डोईवाला में सामने आई है। यहां कोबरा नाग ने दो छोटे बच्चों को काट लिया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ लिया है। घटना पंचवटी कॉलोनी की है। यहां अरविंद पांचाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 3 साल के बेटे शिवांग और 4 वर्षीय बेटी आसीन को जहरीले कोबरा नाग ने काट लिया। आगे पढ़िए
इस घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ लिया है। घटना के वक्त बच्चों के पिता हर्रावाला में काम कर रहे थे, जबकि बच्चे घर में सोये हुए थे। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। बरसात के मौसम में आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। घर के आस-पास झाड़ियां न रहने दें। ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं और साथ में ग्रीन एरिया है तो ज्यादा ध्यान रखें। दरवाजों के नीचे रबर स्ट्रिप लगवा लें। रात में घर की बालकनी या छत पर जाते हैं तो लाइट का इस्तेमाल करें।