Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच अंकिता भंडारी के माता-पिता ने कहा कि सरकारी वकील जितेंद्र रावत केस को कमजोर कर रहे हैं।
सरकार की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक शासकीय अधिवक्ता उनकी बेटी को इंसाफ दिलाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्हें केस से तुरंत हटाया जाना चाहिए। इससे पहले जनवरी 2023 में अंकिता के परिजनों ने मुख्य आरोपी की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) द्वारा पैरवी किए जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए, उन्हें तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की थी। जिस पर सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था। अब अंकिता के परिजनों ने डीएम पौड़ी को लेटर भेजकर विशेष लोक अभियोजक को केस से हटाने की मांग की है। आगे पढ़िए
पिता वीरेंद्र भंडारी औऱ माता सोनी भंडारी ने विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र रावत पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र रावत अंकिता हत्याकांड से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो अपने परिवार के यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित कर रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाहों के बयानों को भी मूल रूप में नहीं रख रहे हैं। केस में एक गवाह ने अंकिता की हत्या से पहले उसे नजरबंद कर दुराचार किए जाने की बात कही थी, एक अन्य गवाह ने भी अंकिता संग दुर्व्यहार की बात कही, लेकिन सरकारी वकील ने इन तथ्यों को कोर्ट के समक्ष नहीं रखा। उन्होंने सरकारी वकील पर आरोपियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 5 जून तक सरकारी वकील को सुनवाई से हटाने की मांग की। ऐसा न होने पर 6 जून से डीएम दफ्तर परिसर में धरना देने की चेतावनी दी है।