Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौजूद केदारनाथ धाम को लेकर देश और दुनिया में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है।
हर कोई एक बार बाबा के दर्शन हेतु केदारनाथ पहुंच रहा है। सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि कई वीवीआईपी भी इस बार केदार दर्शन कर चुके हैं। अक्षय कुमार से लेकर सारा अली खानस कंगना रानौत जैसी फिल्मी हस्तियां बाबा के दर्शन कर चुकी हैं। तो क्रिकेटर्स के आने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। इसी कड़ी में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी केदारनाथ पहुंचे। केदारनाथ पहुंचने के बाद इशांत शर्मा बेहद खुश नजर आए। आगे पढ़िए
ईशांत को देखकर क्रिकेट फैंस भी उत्साहित हो गए। उन्हें भीड़ ने घेर लिया था। उन्होंने फैंस के साथ बातचीत भी की और सेल्फी भी क्लिक करी। आईपीएल-16 के खत्म होने के बाद उत्तराखंड पहुंचे इशांत शर्मा ने कहा कि वह कई वर्षों से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए प्लान कर रहे थे। लेकिन क्रिकेट के वजह से उन्हें वक्त नहीं मिल रहा था। अब वो यहां पहुंचे हैं, मानों उनका सपना पूरा हो गया है। केदारनाथ पहुंचकर ईशांत शर्मा ने पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यहां एक अलग ही ऊर्जा को वह महसूस कर रहे हैं। ये सच में अद्भूत है।