Nainital news: नैनीताल जिले की इस नदी में बन गए कई भंवर, कई लोगों की हो चुकी है मौत..सावधान रहें

यहां कोसी नदी क्षेत्र में गहराई व भंवर वाले स्थानों पर डूबकर कई लोग जान गंवा चुके हैं। आप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kosi river whirlpools Nainital: whirlpools in the Kosi river of Nainital district
Image: whirlpools in the Kosi river of Nainital district

नैनीताल: गर्मी बढ़ते ही लोग नहाने के लिए नदियों-तालाबों में पहुंचने लगे हैं।

whirlpools in Kosi river Nainital

नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र में भी पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है। पर्यटक अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे के पास बहने वाली कोसी नदी में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यहां नदी क्षेत्र में गहराई व भंवर वाले स्थानों पर डूबकर कई लोग जान गंवा चुके हैं। पुलिस के लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। वो तमाम नियमों को दरकिनार कर नदियों में नहाने पहुंच रहे हैं, जबकि इस जगह पहले कई बार हादसे हो चुके हैं। हाईवे के समीप बहने वाली कोसी नदी पर नावली, जौरासी, काकड़ीघाट, लोहाली, खैरना आदि तमाम स्थानों पर कई लोग गहराई व भंवर की सही जानकारी न होने से नहाने के दौरान डूबकर जान गंवा चुके हैं। आगे पढ़िए

स्थानीय लोग कई बार नदी क्षेत्र में उतरने वाले रास्तों को बंद करने व नदी में स्नान को प्रतिबंधित किए जाने की मांग भी कर चुके हैं, ताकि हादसों को रोका जा सके। बीते दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए एक परिवार का 8 साल का बेटा भी शारदा नदी में तेज बहाव की चपेट में आ गया था। बच्चे की किस्मत अच्छी थी, जो कि जल पुलिस के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जल पुलिस की तत्परता से बच्चे की जान बचा ली गई। बात करें नैनीताल में बहने वाली कोसी नदी की तो यहां इन दिनों पर्यटकों के साथ-साथ बच्चे भी उत्साह में नदी में उतर रहे हैं। यह लापरवाही कभी भी हादसे का सबब बन सकती है।