उत्तराखंड: खाई में गिरकर कार के उड़े परख्चे, 1 की मौत..दो की हालत गंभीर

कार की गति अधिक होने के कारण हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Nainital car hadsa: Car fell into a ditch in Nainital Bhumiyadhar
Image: Car fell into a ditch in Nainital Bhumiyadhar

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां शहर के भवाली मार्ग में भूमियाधार के समीप पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

Car fell into a ditch in Bhumiyadhar

कार की गति अधिक होने के कारण हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल के समीप ही फूड वेन संचालित करने वाले युवकों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची भवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर यूपी निवासी अजय श्रीवास्तव अपने दोस्त ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना के साथ अपने वाहन से रविवार सुबह नैनीताल से कैंची धाम जा रहे थे। औगे पढ़िए

भूमिया धार से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। गति अधिक होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका।वाहन रांग साइड पर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा देख पास में फूड वेन का संचालन कर रहे युवकों के भी हाथ पांव फूल गए। तत्काल युवकों ने 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मस्जिद तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।सूचना पर भवाली कोतवाली और नैनीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर गंभीर रूप से घायल तीनों पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला गया। जिनको तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया।