उत्तराखंड के 5 जिलों में गर्जना के साथ होगी बारिश, पढ़िए Uttarakhand weather report

प्रदेश में 10 जून के बाद वर्षा, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand weather report: Uttarakhand weather report 5 june
Image: Uttarakhand weather report 5 june

रुद्रप्रयाग: प्रदेश में 10 जून से मौसम के करवट बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद वर्षा, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand weather report 5 june

मानसून को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल उत्तराखंड में मानसून देरी से दस्तक देगा। मानसून के इस बार विलंब से आने के कारण प्रदेश में यह जुलाई में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड में मानसून जुलाई में करीब 10 से 12 दिन देरी से पहुंच सकता है। आगे पढ़िए

आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। गुरुवार को प्रदेशभर में मौसम का मिजाज आंशिक रूप से बदला रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी, जबकि पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। गुरुवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा गरज-चमक के साथ होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में 10 जून के बाद वर्षा, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहे, जबकि दून-मसूरी में धूप खिली रही। ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, डोईवाला आदि मैदानी क्षेत्रों में भी दिनभर चटख धूप खिली रही। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें