केदारनाथ में मौसम की दुश्वारियों के बीच आस्था ने पाई विजय, 45 दिन में ही टूटे रिकॉर्ड

kedarnath yatra 2023 5 दिन में 821207 के पार भक्त पहुंचने से यात्रा के सभी पुराने रिकार्ड टूट गये हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
kedarnath yatra 2023: The number of devotees broke the record in Kedarnath
Image: The number of devotees broke the record in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग व्यवस्थाओं को और बेहतर करने में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Number of devotees broke the record in Kedarnath

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ में दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों द्वारा लगभग 45 दिनों की यात्रा में अब तक 8 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं जिनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। आपको यहां ये भी बता दें कि इस सीजन में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। 45 दिन में 821207 के पार भक्त पहुंचने से यात्रा के सभी पुराने रिकार्ड टूट गये हैं। पिछले वर्ष इतने दिनों में 7 लाख यात्री ही केदारनाथ धाम पहुंचे थे. आगे पढ़िए

उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती 20-25 दिनों में खराब मौसम, बारिश व बर्फवारी रही l इसके बाद राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं इनमें शौचालय, पेयजल, घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकट परिस्थितियों में मेहनत की जा रही है l तथा सभी कार्मिकों द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है l इसके साथ ही kedarnath yatra 2023 में यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है हैं तथा सभी कमियों को दूर किया जा रहा है l