देहरादून में 24 जून को रोजगार मेला, मौके पर ही मिलेगी Job..ये डॉक्यूमेंट्स जरूर लेकर जाएं

Dehradun Employment Fair 24 june देहरादून में 24 जून सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun Employment Fair 24 june Details : Employment fair on 24th June 2023 in Dehradun
Image: Employment fair on 24th June 2023 in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। देहरादून में 24 जून सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा।

Employment fair on 24th June in Dehradun

रोजगार मेले में 56 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें 2100 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में इच्छुक प्रतिभागी को पूर्व पंजीकरण करवाना होगा। कार्यालय परिसर में 8 जून 2023 को सुबह 10:00 बजे से फ्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने साथ अपना रिज्यूम, मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी, पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और आईडी प्रूफ लाना सुनिश्चित करें। एक बार फिर से आपको बता दें कि 24 जून सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मौके पर ही 2100 से ज्यादा भर्तियां होंगी। देहरादून समेत राज्य के अलग अलग जिलों में अलग अलग अंतराल में रोजरा मेले का आयोजन कराया जाता है। इस बार फिर से देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है।