रोजगार मेले के माध्यम से 21 सौ से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। ये जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Employment fair in Dehradun on 24th June 2023
देहरादून: नौकरी तलाश कर रहे बेरोजगार युवा ध्यान दें। अपने डॉक्यूमेंट्स रेडी कर लें।
Employment fair in Dehradun
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा कार्यालय परिसर में 24 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए क्या करना होगा, और कुल कितने पदों पर भर्ती होगी। ये जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। रोजगार मेला देहरादून में सेवायोजन कार्यालय निकट सर्वे चौक में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें जिलेभर के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। वृहद रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की 56 कंपनियां हिस्सा लेने आ रही हैं, जो कि इंटरव्यू के माध्यम से कर्मयारियों का चयन करेंगी। मेले के माध्यम से 21 सौ से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्री रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो कि कार्यालय परिसर में 8 जून 2023 से शुरू कर दिया गया है। आगे पढ़िए
सुबह 10 बजे के बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के लिए दफ्तर पहुंच सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने साथ बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्र व उनकी फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से लानी होगी। पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना न भूलें। रोजगार मेले के माध्यम से टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, मार्केटिंग अकाउंटेंट, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी पार्टनर, रिक्रूटमेंट टीम लीडर, सेल्स मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर, डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव समेत अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। रोजगार मेले से जुड़े अपडेट्स हम समय-समय पर आप तक पहुंचाते रहेंगे। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।