Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: देहरादून के एक जिम ट्रेनर की लापता पत्नी के संबंध में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जिम ट्रेनर की पत्नी कोर्ट में पेश हुई।
जिम ट्रेनर की पत्नी ने कोर्ट को बताया कि उसके पति ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। अब वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है। इस पर कोर्ट ने महिला को अपना जीवन मनमुताबिक जीने की अनुमति दे दी है। महिला ने हाईकोर्ट को बताया कि वो पति और बच्चों को छोड़कर फरीदाबाद में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही है। लिव इन पार्टनर से उसकी मुलाकात इंटरनेट मीडिया पर हुई थी। जिम ट्रेनर ने याचिका में अदालत के समक्ष उसकी पत्नी को पेश करने की मांग की थी। साथ ही याचिका में लिव इन पार्टनर के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की थी। सोमवार को महिला ने कोर्ट में पेश होकर कहा कि वो अपनी इच्छा से फरीदाबाद गई थी वहां वो अपने प्रेमी के साथ रह रही है। उसने कहा कि उसका पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और अब वो देहरादून में उसके साथ नहीं रहना चाहती