केदारनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो तीर्थयात्रियों की मौत

यहां यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
kedarnath highway car hadsa: car fell in ditch in kedarnath highway
Image: car fell in ditch in kedarnath highway

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में हादसे हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।

car fell in ditch in kedarnath highway

ये हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास हुआ है। खबर है कि यहां यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि 18 जून को दिल्ली से कुछ लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। DL 14 C 5070 नंबर की एक होंडा अमेज में यात्री सवार थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और गहरी खआई में समा गई। आगे पढ़िए

इस हादसे में जतिन डागर पुऔर उनकते मित्र विशाल की दर्दनाक मौत हो गई। घर वालों ने फोन किया लेकिन हादसे की वजह से वो फोन नहीं उठा रहे थे। घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। इसके बाद पुलिस ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाया। दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।