उत्तराखंड: यहां प्रशासन ने कई मकानों पर लगा दिए लाल निशान, बुलडोजर चलाने की तैयारी

राजस्व टीम ने पैमाइश के दौरान ग्रामीणों के पक्के मकान अतिक्रमण की जद में आने की बात कहकर लाल निशान लगा दिए, जिससे लोग डरे हुए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
khatima illegal construction demolition: Udham Singh Nagar Khatima illegal construction demolition
Image: Udham Singh Nagar Khatima illegal construction demolition

खटीमा: प्रदेशभर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ऊधमसिंहनगर के खटीमा में राजस्व टीम ने पैमाइश कर कुछ मकानों पर लाल निशान लगा दिए।

Khatima illegal construction demolition

जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उन्होंने राजस्व प्रशासन पर गलत पैमाइश करने का आरोप लगाया। मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिन क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बीजेपी नेताओं के साथ एसडीएम आवास पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। मामला राजीव नगर पकड़िया क्षेत्र का है। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वह खेत नम्बर-228 पर पक्के मकान बनाकर पिछले 40 से 50 वर्षो से निवास करते आ रहे है। आगे पढ़िए

कुछ समय पहले तहसील प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नाले की पैमाइश की गई। पैमाइश के दौरान ग्रामीणों के पक्के मकान अतिक्रमण की जद में आने की बात कहकर लाल निशान लगा दिए गए। अब ग्रामीणों को डर है कि कहीं प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर ग्रामीणों के आवास को ध्वस्त करने की कारवाई ना शुरू कर दे। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि राजस्व टीम द्वारा गलत तरीके से की गई पैमाइश में सुधार कर दोबारा सही तरीके से पैमाइश कराई जाये। बीजेपी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि ग्रामीणों को अतिक्रमण के नाम पर उजड़ने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अगर किसी ग्रामीण का मकान अतिक्रमण की जद में आता है, तो पहले उसे विस्थापित किया जाये।