Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन बीते दिनों यहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पर्यटकों को बुरी तरह डरा दिया है। यहां नौका चालकों ने यूपी के पर्यटकों संग मारपीट की। नैनी झील के वो किनारे जो पर्यटकों से गुलजार रहा करते थे, वो किनारे बुधवार को लड़ाई का मैदान बन गए। नौका चालकों ने पर्यटकों संग खूब मारपीट की। चप्पू वाली लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मल्लीताल क्षेत्र की है। बुधवार को यूपी के बिजनौर निवासी एक व्यक्ति परिजनों संग नैनीताल घूमने आए थे। इस दौरान वो नौकायन करने चले गए। आगे देखिए वीडियो
पर्यटक का कहना है कि जब एक नाव आगे निकल गई तो उन्होंने नाव चालक से दूसरी नाव के साथ-साथ चलने को कहा। इतनी सी बात पर नाव चालक भड़क गया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। इतना ही नहीं नाव चालक ने उन्हें और बच्चों को डुबोने की धमकी भी दी। बाद में वो किनारे पर पहुंचे तो वहां दूसरे बोट चालकों ने भी उनके और अन्य परिजनों संग मारपीट की। सूचना पर पुलिस पर्यटक को थाने ले गई। बाद में मारपीट करने वाले नाव चालकों की तलाश की गई, लेकिन वो पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- लाइव हिन्दुस्तान)