उत्तराखंड से दुखद खबर, BJP नेता की पत्नी की करंट लगने से मौत

वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी माया खत्री की करंट लगने से मौत हो गई है। माया खत्री की उम्र 55 साल थी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bindukhatta BJP Leader Wife Death: Bindukhatta BJP Leader Laxman Singh Khatri Wife Maya Khatri Death
Image: Bindukhatta BJP Leader Laxman Singh Khatri Wife Maya Khatri Death

नैनीताल: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ये खबर नैनीताल के लालकुंआ से है।

Uttarakhand BJP Leader Wife Death

बताया जा रहा है कि यहां वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी माया खत्री की करंट लगने से मौत हो गई है। माया खत्री की उम्र 55 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक माया खत्री की मौत आज सुबह हुई। सुबह 5 बजे के करीब माया खत्री उठी तो देखा बाहर बारिश हो रही है। बाहर एक फर्राटा पंखा रखा हुआ था, जो कि बारिश में भीग रहा था। माया खत्री पंखे को अंदर रखने के लिए आगे बढ़ी और जैसे ही उन्होंने उसे छुआ तो करंट की चपेट में आ गई। इस दौरान माया खत्री वहीं पर जमीन पर गिर गई। लक्ष्मण खत्री पुराना बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं और खात्ता चौराहे पर उनका टेंट हाउस और दुकान है। वो भी सुबह 5 बजे दुकान के लिए चल पड़े थे। अचानक उनके पीछे घर में दुखद घटना हो गई।